फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

क्या विटामिन C से ठीक हो जाएगा कोरोना वायरस, क्या है शराब का COVID-19 कनेक्शन?

अंशुल तलमले
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से जुड़े सच - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस दुनियाभर में तबाही का दूसरा नाम बन चुका है। इसे लेकर एक भय ये भी जताया जा रहा है कि ये लंबे समय तक विश्व भर को सताएगा। इससे जुड़ी कई खबरें, फोटोज और वीडियोज सोशल नेटवर्किंग साइट्स, फैमिली whatsapp ग्रुप पर लगातार वायरल हो रहीं हैं, जिनमें अधिकतर सही नहीं हैं। covid-19 के फैलने के साथ ये बात भी जबरदस्त तरह से फैल रही है कि विटामिन सी आपको कोरोना वायरस इंफेक्शन से बचाएगा। पेट्रोल पंप से दूर रहना है। सैनिटाइजर से हाथ धोने के बाद चूल्हे पर काम नहीं करना है। बाहर से खाना नहीं ऑर्डर करना है और तो और घर लौटकर नहाना या कपड़े बदलना जरूरी है। आइए आपको बताते हैं वायरल हो रहे इन दावों का असल सच। जिसे जानकार आप खुद के साथ दूसरों को भी जागरूक कर सकते हैं।

विटामिन C से ठीक होगा covid-19?

इसका कोई सबूत नहीं है कि विटामिन सी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोक सकता है। हालांकि, विटामिन सी आपके शरीर के लिए फायदमेंद होता है। रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। वायरस से लड़ने में मदद भी कर सकता है। मगर इस बात का कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है कि यह किसी कोरोना वायरस के मरीज को ठीक कर सकता है।

सैनिटाइजर लगाकर आग के पास जाना खतरनाक?

जी हां, यह सच है सैनिटाइजर में अल्कोहल होता है और एकदम आग पकड़ता है। ऐसे में सावधानी बरते जाने की जरूरत है। सैनिटाइजर लगाकर रसोई में गैस या किसी भी आग/ज्वलनशील पदार्थ के पास जाने से पहले पानी से हाथ अच्छी तरह से धो लो। वैसे इसके ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए। दरअसल लगातार सैनिटाइजर लगाने से हाथों की नमी गायब हो जाती है, इससे त्वचा की उपरी परत निकलने लगती है। बचाव के लिए नारियल तेल लगा सकते हैं।

शराब पीने वालों को नहीं होगा कोरोना वायरस?

ऐसे खबरें सोशल मीडिया पर खूब चल रही हैं, लेकिन न तो भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात पर मुहर लगाता है और न ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरफ से नहीं दी गई है। कोरोना से बचाव को लेकर जारी की गई गाइडलाइंस में अल्कोहल का जिक्र तो जरूर है, लेकिन उसका शराब पीने से कोई वास्ता नहीं। WHO के मुताबिक, अपने हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोएं और गंदा होने पर अल्कोहल बेस्ड हैंडवॉश का इस्तेमाल करें. इससे हाथों में आए वायरस खत्म हो जाते हैं.

गर्मी का मौसम आते ही कोरोना वायरस भाग जाएगा?

हर पान-चाय और नाई की दुकान पर आपको ऐसे बात करते कुछ लोग मिल ही जाएंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की माने तो ये वायरस सभी इलाकों में फैल सकता है, इसका गर्मी या सर्दी से लेनादेना नहीं है। जो लोग यह कह रहे हैं कि गर्म पानी से नहाना कोविड-19 से बचाव का रास्ता तो हो सकता है तो वो भी सरासर गलत है। कोरोना से बचने का सबसे अच्छा तरीका बार-बार हाथों को सैनिटाइजर से धोना ही है।

कोरोना वायरस सिर्फ बुजुर्गों के लिए खतरनाक?

नहीं ऐसा नहीं है। हर उम्र के लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। बुजुर्गों में रोग प्रतिरोधकक्षमता कम होती है। वह कई बीमारियों से पीड़ित होते हैं इसलिए कोरोना से संक्रमित होने का खतरा उनमें ज्यादा होता है। अगर आप अस्थमा, डायबिटीज या हृदय रोग से पीड़ित हैं तो आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

बाहर से खाना ऑर्डर करना कितना सही?

कोरोना वायरस की ये बीमारी ड्राप्लेट से होती है न कि खाने से। अभी तक इसके सबूत नहीं है कि ये बीमारी बाहर से खाना ऑर्डर करने, चाइनीज खाने या नॉनवेज खाने से होती है। इसलिए यह एक अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं कि बाहर का खाना खाने से आप कोविड- 19 के शिकार हो जाएंगे, लेकिन बेहतर होगा कि आप घर में बना हुआ ही खाना खाए।

क्या घर लौटकर नहाना और कपड़े बदलना जरूरी है?

ये भी फैला हुआ है कि घर लौटने पर हर बार नहाकर कपड़े बदलने होंगे नहीं तो आप अपने परिवार को कोरोना से संक्रमित कर सकते हैं? जबकि ऐसा कुछ नहीं है। अगर आप सिर्फ अच्छे से हाथ धोते रहें, एक दूसरे से छह फीट की दूरी बनाए रखें और घर से निकलने से बचें तो भी आप अपना, अपने परिवार का और समाज का कल्याण करते रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next