फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: महिला दिवस पर मुफ्त सेनेटरी पैड बांटने के अभियान की शुरुआत

Sun, 07 Mar 2021 05:28 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, अमरावती
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : file photo
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाइएस जगन मोहन रेड्डी इस महिला दिवस (आठ मार्च) पर मुफ्त सेनेटरी पैड अभियान की शुरुआत करेंगे। यह सेनेटरी पैड सोमवार को राज्य के सभी सरकारी शिक्षण संस्थान में कक्षा सात से 12वीं तक छात्राओं को मुफ्त में दिया जाएगा।

विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लड़कियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सेनेटरी पैड अभियान के लिए राज्य सरकार हर साल लगभग 41.4 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

आठ मार्च को अभियान की शुरुआत होने के बाद राज्य के सभी स्कूल, जूनियर कॉलेज और गुरुकुल स्कूल में एक जुलाई से सभी लड़कियों को हर महीने 10 सेनेटरी पैड दिए जाएंगे। कुल मिलाकर साल में छात्राओं को 120 सेनेटरी पैड मिलेंगे। यह सेनेटरी पैड किराना दुकान पर भी सस्ते दाम पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि सेनेटरी पैड बांटने के लिए टेंडर की प्रक्रिया को 15 अप्रैल तक पूरा करना है। इसके बाद प्रतिष्ठित कंपनियां एमईपीएमए (मिशन फॉर एलिमिनेशन ऑफ पावर्टी इन म्युनिसिपल एरिया) और एसईआरपी (सोसाइटी फॉर एलिमिनेशन ऑफ रूरल पॉवर्टी) के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें