फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबोडिया-थाईलैंड संघर्ष: भारत ने की हिंदू मंदिर की सुरक्षा की अपील, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

Sat, 13 Dec 2025 07:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी संघर्ष में हिंदू मंदिर प्रीह विहार की सुरक्षा को लेकर भारत ने चिंता जाहिर की है और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर प्रीह विहार मंदिर को मानवता की साझा सांस्कृतिक विरासत है। 
विज्ञापन
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंबोडिया और थाइलैंड के बीच जारी सीमा संघर्ष के बीच प्रीह विहार हिंदू मंदिर को नुकसान पहुंचने की खबरों पर भारत ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी दोनों पक्षों से संयम बरतने, हिंसा रोकने और हालात को और खराब न होने देने की अपील की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस क्षति को दुखद व चिंताजनक बताते हुए कहा यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मानवता की साझी सांस्कृतिक विरासत है और भारत इसकी संरक्षा में लंबे समय से सहयोग देता आया है। उन्होंने कहा, सरकार को मंदिर की सुरक्षा हर हाल में करनी चाहिए।  
विज्ञापन


ट्रंप बोले-हमले रोकने पर सहमत दोनों देश
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि थाईलैंड-कंबोडिया ने गोलीबारी रोकने पर सहमति जताई है। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने दोनों देशों के नेताओं से बातचीत की, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा,दोनों देश शांति और अमेरिका के साथ व्यापार जारी रखने के लिए तैयार हैं। 

बता दें कि हाल के दिनों में थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर गोलाबारी और रॉकेट हमलों ने तनाव बढ़ा दिया था। दोनों देश एक-दूसरे पर हमलों के आरोप लगा रहे थे। शांति बहाली को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई जा रही थी। ट्रंप के बयान के बाद अब यह देखना होगा कि दोनों देश घोषणा के अनुरूप जमीनी स्तर पर संघर्षविराम लागू करते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के PM को पुतिन ने दिखाई हैसियत: कराया 40 मिनट तक इंतजार; जबरन मीटिंग में घुसे शहबाज शरीफ


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें