फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कॉल से हवाई अड्डे पर मचा हड़कंप, 'बॉम्बे एयरपोर्ट' को रिसीवर ने समझा 'बॉम्ब है एयरपोर्ट' पर

Sat, 27 Jul 2019 09:59 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
विज्ञापन

व्यक्ति के एक फोन कॉल से मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। दरअसल, मुंबई हवाई अड्डे के नियंत्रण कक्ष में एक युवक ने खाली पदों के बारे में पूछने के लिए फोन किया। उसने शहर को उसके पुराने नाम बॉम्बे से पुकारा जिसे रिसीवर ने 'बॉम्ब है' सुन लिया जिसके बाद वहां बम होने की अफवाह फैल गई।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलर एक होटल मैनेजमेंट का स्नातक है जो नौकरी ढूंढ रहा था। उसे एयरपोर्ट पर वैकेंसी के बार में पता चला तो उसने गूगल से हवाई अड्डे का नंबर निकाला और नौकरी की जानकारी के लिए फोन किया। कंट्रोल रुम में मौजूद शख्स ने फोन उठाया। कॉलर ने पूछा- 'बॉम्बे एयरपोर्ट?' जिसे रिसीवर ने सुना 'बॉम्ब है एयरपोर्ट पर।'  

कंट्रोल रूम को लगा कि कोई एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना दे रहा है। जिसके बाद हवाई अड्डे पर स्निफर डॉग्स तैनात हो गए और अधिकारी यहां-वहां भागते दिखे। मामला साफ होने पर जांच अधिकारियों ने फोन करने वाले युवक से पूछताछ की। युवक ने बताया कि उसने जॉब वैकेंसी के बारे में पूछने के लिए कॉल किया था। उसका और कोई इरादा नहीं था।
विज्ञापन


यह घटना 19 जुलाई को शाम के साढ़े चार बजे घटित हुई। इस अफवाह के चलते बम धमकी मूल्यांकन समिति का गठन हुआ और सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा कड़ा कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें