फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बर्दवान में संघ की रैली को दी मंजूरी, पश्चिम बंगाल की आपत्ति को किया दरकिनार

Fri, 14 Feb 2025 03:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

याचिकाकर्ता ने दलील दी कि रैली स्थल के पास कोई स्कूल नहीं है, साथ ही जिस दिन रैली है, उस दिन रविवार है और कोई परीक्षा भी नहीं है। ऐसे में पुलिस की आपत्ति गलत है। 
विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार की आपत्ति को दरकिनार करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रैली आयोजित करने की मंजूरी दे दी है। यह रैली 16 फरवरी को बंगाल के बर्दवान जिले में होनी है। दरअसल पश्चिम बंगाल पुलिस ने संघ की रैली के आयोजन को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। पुलिस का कहना था कि मध्यमिक परीक्षाएं चल रही हैं और रैली के दौरान लाउडस्पीकर की आवाज से उन्हें परेशानी होगी। 
विज्ञापन


अदालत ने कुछ शर्तों के साथ दी मंजूरी
इस पर रैली के आयोजनकर्ताओं ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर रैली की मंजूरी देने की मांग की थी। याचिकाकर्ता ने दलील दी कि रैली स्थल के पास कोई स्कूल नहीं है, साथ ही जिस दिन रैली है, उस दिन रविवार है और कोई परीक्षा भी नहीं है। ऐसे में पुलिस की आपत्ति गलत है। इस पर कलकत्ता उच्च न्यायालय की जस्टिस अमृता सिन्हा की पीठ ने रैली पर आपत्ति को दरकिनार करते हुए कुछ शर्तों के साथ इसकी मंजूरी दे दी। अदालत ने कहा कि आयोजकों को रैली में शामिल होने वाले लोगों की संख्या पर नियंत्रण रखना होगा, साथ ही लाउडस्पीकर की आवाज को भी तय मानकों के तहत ही रखना होगा। 

संघ की इस रैली को संघ प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करेंगे। इसके लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत छह फरवरी से ही बंगाल दौरे पर हैं। संघ प्रमुख आज यानी 14 फरवरी को बर्दवान में संघ के नए प्रांत कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें