फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Calcutta HC: एगरा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में हाईकोर्ट ने CID को जांच के आदेश दिए, 12 जून को अगली सुनवाई

Thu, 18 May 2023 02:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीआईडी अब जांच कर तय करेगी कि विस्फोटक अधिनियम पर मामला शुरू किया जा सकता है या नहीं। बुधवार को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया था। उन्होंने जनहित याजिका दायर करते हुए एनआईए जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
Calcutta High Court - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्टरी विस्फोट होने के बाद भाजपा ने इस मामले में एनआईए जांच की मांग की थी। एनआईए जांच पर राज्य सरकार ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई थी। इस मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सीआईडी को अपनी जांच जारी रखने की अनुमति दे दी है। 
विज्ञापन


सीआईडी अब जांच कर तय करेगी कि विस्फोटक अधिनियम पर मामला शुरू किया जा सकता है या नहीं। बुधवार को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया था। उन्होंने जनहित याजिका दायर करते हुए एनआईए जांच की मांग की थी। विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई थी।  इस मामले की अगली सुनवाई 12 जून को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें