फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Calcutta HC: राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी मामले में सीएम ममता बनर्जी जिम्मेदार नहीं, हाई कोर्ट ने दी राहत

Mon, 30 Jan 2023 04:40 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

राष्ट्रपति मुर्मू पर विवादित टिप्पणी मामले में दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि मामले से ममता बनर्जी का कोई लेना देना नहीं है, इसीलिए उनका नाम रखने का कोई औचित्य नहीं। 
विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी मामले से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कोई लेना-देना नहीं है। वह उसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ ने सोमवार को मामले से उनका नाम हटाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


इस मामले में दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि मामले से ममता बनर्जी का कोई लेना देना नहीं है, इसीलिए उनका नाम रखने का कोई औचित्य नहीं। 

क्या था मामला
दरअसल, नवंबर महीने में नंदीग्राम में जनसभा के दौरान अखिल ने राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर देशभर में तीखी आलोचना हुई थी। इसी को लेकर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी। एक अधिवक्ता की ओर से दाखिल याचिका में दावा किया गया था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सहमति से राष्ट्रपति को अपमानित किया गया है। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री का इस घटना से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें