फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलकत्ता हाईकोर्ट: झारखंड के तीनों विधायकों को राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, अंसारी बोले- सीएम ने हमें फंसाया

Sat, 20 Aug 2022 08:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोर्ट ने जमतरा से विधायक इरफान अंसारी, खिजरी से विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा से विधायक नमन बिक्सल को अंतरिम जमानत देने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
इरफान अंसारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलकत्ता हाईकोर्ट ने झारखंड के तीनों विधायकों को राहत दे दी है। कोर्ट ने जमतरा से विधायक इरफान अंसारी, खिजरी से विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा से विधायक नमन बिक्सल को अंतरिम जमानत देने का फैसला सुनाया। झारखंड के विधायकों को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 50 लाख से अधिक नकद के साथ पकड़ा गया था।

विज्ञापन


बरामद पैसा हमारा था: अंसारी
इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजनीतिक फायदे के लिए हमें गलत तरीके से फंसाया है। बरामद पैसा हमारा था। हमारी रगों में कांग्रेस का खून है, हम कभी भाजपा में शामिल नहीं हो सकते। तीन विधायक वैसे भी सरकार नहीं गिरा सकते। 

तीन विधायक भारी कैश के साथ पकड़े गए थे
बता दें कि पिछले महीने कांग्रेस के तीन विधायक भारी कैश के साथ पकड़े गए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इनकी गाड़ी से करीब 50 लाख रुपये बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी थी। कैश की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन भी मंगाई गई थी।
विज्ञापन


सरकार को गिराने की साजिश का आरोप
पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा कांग्रेस के तीन विधायकों को उनके वाहन में नकदी के साथ पकड़े जाने के एक दिन बाद, बोरमो विधायक कुमार जयमंगल ने उनके खिलाफ झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार को गिराने का प्रयास करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जयमंगल ने अपनी प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया था कि झामुमो, कांग्रेस और राजद की वर्तमान गठबंधन सरकार को गिराने के लिए उन्हें एक निश्चित मंत्री पद के साथ संतुष्टि की पेशकश की गई थी।

सीएम हेमंत ने की अहम बैठक
इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को एक अहम बैठक की। बैठक के बाद झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि बैठक में राज्य का कैसे सर्वांगीण विकास हो और कैसे जनता की आशा और आकांक्षाओं की पूर्ति हो इन सभी मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक विचार हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें