फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: मोठाबाड़ी हिंसा के बाद बंगाल में 34 गिरफ्तार, इंटरनेट बंद; हाईकोर्ट ने मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

Sat, 29 Mar 2025 12:12 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।

सार

Calcutta High Court: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मालदा के मोठाबाड़ी में हिंसा पर जिला और पुलिस प्रशासन से 3 अप्रैल तक कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने अब तक 34 लोगों को गिरफ्तार किया है, और संवेदनशील इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
कलकत्ता उच्च न्यायालय - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मालदा जिले के मोठाबाड़ी क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़पों पर जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि राज्य को मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सावधानी से काम करना चाहिए। हिंसा प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। 

विज्ञापन

 
तीन अप्रैल तक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश
न्यायमूर्ति सौमेन सेन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा, राज्य को अपने नागरिकों के अधिकारों को संरक्षित करने की जरूरत है। उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को 3 अप्रैल तक हिंसा पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें: Fact Check: बांग्लादेश में 2023 की हिंसा के वीडियो को पश्चिम बंगाल के मालदा की घटना से जोड़कर किया जा रहा शेयर
विज्ञापन


जल्द सामान्य होंगे हालात: सबीना यास्मिन
राज्य मंत्री और स्थानीय टीएमसी विधायक सबीना यास्मिन ने बताया, हमने समुदायों के बीच शांति बैठक आयोजित की है। बैठक सकारात्मक रही और हमें उम्मीद है कि हालात जल्द सामान्य होंगे। उन्होंने कहा कि रामनवमी और ईद के चलते धारा 144 लागू नहीं की गई, लेकिन बड़े जमावड़े पर रोक रहेगी। मोठाबाड़ी क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स और राज्य सशस्त्र पुलिस की टुकड़ियां गश्त कर रही हैं।

प्रशासन ने 34 लोगों को किया गिरफ्तार, इंटरनेट निलंबित
झड़पों के बाद प्रशासन ने 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और संवेदनशील क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी। अधिकारियों ने बताया कि भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच दिनभर शांति बनी रही। पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि कालियाचक ब्लॉक के संवेदनशील इलाकों में तीन कंपनियां तैनात हैं। हमारे जवान बाजारों सहित पूरे इलाके में मोबाइल टीम्स के साथ गश्त कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी कॉलेज में सीएम ममता बनर्जी का विरोध, बैठक में प्रदर्शनकारियों ने डाली बाधा
विज्ञापन


मालदा पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उपद्रवियों की तलाशी और गिरफ्तारी के अलावा, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पिकेट लगाए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

धार्मिक स्थल के पास तनाव बढ़ने के बाद हुई हिंसा
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बुधवार शाम एक धार्मिक जुलूस के बाद एक धार्मिक स्थल के पास तनाव बढ़ा, जिसके बाद गुरुवार को हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ और हमले हुए। पुलिस ने बताया कि वीडियो फुटेज में पहचाने गए आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा गया, जबकि बाकी को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। फिलहाल इलाके में स्थिति तनाव है लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस चौकसी बनाए हुए है। 

ये भी पढ़ें-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें