सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से चौथे चरण के लिए केबल टीवी डिजिटलीकरण की समयसीमा 31 अक्टूबर 2017 तक के लिए बढ़ाने के फैसले को केबल ऑपरेटर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नोटबंदी की वजह से मजबूरी में लिया गया फैसला बताया है।
संघ ने कहा है कि नोटबंदी की वजह से लोगों के पास जरूरी चीजें खरीदने के लिए तो पैसे नहीं है। ऐसे में सेट टॉप बॉक्स के लिए कहां से नकद लाएंगे। गांव में डिजिटल भुगतान की पर्याप्त व्यवस्था के चलते भी चौथे चरण में देरी हो गई है।
चौथे चरण के तहत सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि यह निर्णय न्यायालय में लंबित मामलों और चौथे चरण के लिए निर्धारित क्षेत्रों में सेट टॉप बॉक्स लगाने की असंतोषजनक प्रगति के चलते बाजार में व्याप्त अनिश्चितता के कारण लिया गया है।