फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बात राजीव गौबा ने की बात

Sun, 10 May 2020 09:51 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजीव गौबा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा रविवार सुबह 11 बजे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। बातचीत के दौरान लॉकडाउन के नियमों को आसान बनाने पर राज्यों के विचार और कंटेनमेंट जोन में रोकथाम को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन


बैठक में कैबिनेट सचिव ने उल्लेख किया कि 3.5 लाख प्रवासी श्रमिकों को ले जाने के लिए रेलवे ने 350 से ज्यादा 'श्रमिक स्पेशल ट्रेनें' चलाई हैं। उन्होंने राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि वे अधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने में रेलवे का सहयोग करें।

वहीं राज्यों के प्रमुख सचिवों ने अपने राज्य की स्थिति के बारे में बताया और यह भी बताया कि कोविड-19 से सुरक्षा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को एक सही तरीके से शुरू करने की जरूरत है।
विज्ञापन




कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने जोर देकर कहा कि कोरोना वॉरियर्स की सुविधा और सुरक्षा के लिए डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें