फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cabinet Secretary: राजीव गौबा को एक साल का सेवा विस्तार, कैबिनेट नियुक्ति समिति ने दी हरी झंडी

Thu, 03 Aug 2023 03:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजीव गौबा को सरकार ने 30 अगस्त 2023 से आगे एक साल का विस्तार दिया है। यह इस पद पर उन्हें दिया गया तीसरा सेवा विस्तार है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव गौबा को 2019 में दो साल के लिए देश के शीर्ष नौकरशाही पद पर नियुक्त किया गया था। उन्हें 2021 में एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था। फिर पिछले साल अगस्त में भी उन्हें सेवा विस्तार दिया गया।
विज्ञापन
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। कैबिनेट नियुक्ति समिति ने उनके सेवा विस्तार को हरी झंडी दे दी है। पंजाब में जन्मे गौबा ने पटना विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री ली। उन्होंने 2016 में केंद्र सरकार में सेवा देने से पहले 15 महीनों तक झारखंड में मुख्य सचिव का पद संभाला था।

विज्ञापन


राजीव गौबा को सरकार ने 30 अगस्त 2023 से आगे एक साल का विस्तार दिया है। यह इस पद पर उन्हें दिया गया तीसरा सेवा विस्तार है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव गौबा को 2019 में दो साल के लिए देश के शीर्ष नौकरशाही पद पर नियुक्त किया गया था। उन्हें 2021 में एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था। फिर पिछले साल अगस्त में भी उन्हें सेवा विस्तार दिया गया।

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के मुताबिक,  मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति (एसीसी) ने 1982 बैच के झारखंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी गौबा को 30 अगस्त 2023 के बाद एक साल का सेवा विस्तार की मंजूरी दी। यह सेवा विस्तार अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 और मौलिक नियमों के नियम 56(डी) में छूट के साथ दिया गया।
विज्ञापन


गौबा को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 का प्रमुख वास्तुकार माना जाता है। इसके तहत संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत दिए गए विशेष दर्जे को निरस्त करने के बाद पूर्ववर्ती जम्मू -कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था। वे  केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में सचिव, गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव का दायित्व भी संभाल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें