फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह ने अर्दली से साफ कराई सैंडल

Fri, 16 Nov 2018 05:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
विज्ञापन
अर्दली से सैंडल साफ करवाते कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह
विज्ञापन

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह बृहस्पतिवार को अपने अर्दली से सैंडल में लगी गंदगी साफ कराने से चर्चा में आ गए। मंभी यहां बुद्ध पीजी कॉलेज में आयोजित ‘कुशीनगर महोत्सव’ में शिरकत करने आए थे।

विज्ञापन


प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी गाड़ियों से लाल-नीली बत्तियां हटाकर वीआईपी कल्चर समाप्त करने का दावा किया था, लेकिन बृहस्पतिवार को कुशीनगर महोत्सव में शिरकत करने आए कैबिनेट मंत्री व कुशीनगर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र उर्फ मोती सिंह के एक बर्ताव ने प्रदेश सरकार की छवि पर ही उंगली उठा दी। 

Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यध ने कहा- अपने से बड़ों का ख्याल रखना संस्कार है

हुआ यह कि बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे राजेंद्र प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और सांसद राजेश पांडेय बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में पौधरोपण करने पहुंचे। वहां प्रतापगढ़ जिले के पट्टी से विधायक राजेंद्र प्रताप सिंह की सैंडल में मिट्टी लग गई, जिसे उन्होंने अपने अर्दली से साफ करवाई। थोड़ी ही देर में इस पर लोगों में चर्चा होने लगी। 

भाजपा के जिलाध्यक्ष जेपी शाही ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि प्रभारी मंत्री खुद अपने सैंडल की सफाई करने को झुके थे, लेकिन संस्कार है कि अपने से बड़ों का ख्याल रखा जाए। इसलिए कार्यकर्ता भी मदद में आगे आ गए। जबकि प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने अर्दली से सैंडल साफ कराने की बात को नकारते हुए कहा कि उन्होंने खुद अपनी सैंडल की सफाई की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें