फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना के लिए सब्सिडी मंजूर

Wed, 28 Sep 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PMO India
विज्ञापन
सरकार ने वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना 2003 और वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना 2014 के लिए अपनी पूर्व कार्योत्तर स्वीकृति दे दी है। इस योजना को लागू करने के क्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम के हुए अधिक व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए सब्सिडी रकम जारी करने के लिए भी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बुधवार को यहां हुई बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना 2003 को 14 जुलाई, 2003 और वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना 2014 को 14 अगस्त 2014 को शुरू किया गया था। 

इस योजना को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) लागू कर रही है, जिसमें उसे प्रीमियम रकम से ज्यादा खर्च करना पड़ा रहा है। इसके लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी की दरकार है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पालिसीधारकों को एक निश्चित रिटर्न की गारंटी दी गई है

बुधवार की बैठक में सरकार ने न सिर्फ इन दोनों योजनाओं को पूर्व कार्योत्तर स्वीकृति दी बल्कि एलआईसी को वर्ष 2003-04 से 2014-15 तक के लिए सब्सिडी की रकम जारी करने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन कर दिया। इसके अलावा वर्ष 2015-16 से आगे की अवधि के लिए भी भुगतान के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई। 

दोनों पेंशन योजनाओं में पालिसीधारकों को एक निश्चित रिटर्न की गारंटी दी गई है लेकिन बाजार में राशि के निवेश पर उतना रिटर्न नहीं मिल पाता है। इस वजह से एलआईसी को जो घाटा होता है, उसकी भरपाई सरकार की तरफ से की जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें