केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘तुष्टिकरण’ के रवैये को खत्म करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। गिरिराज ने रविवार को ट्वीट किया, आतंकवाद और धर्म परिवर्तन जैसे जहर का मूल कारण तुष्टिकरण है और हमें इसकी जड़ को खत्म करने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री का यह बयान यूपी और मध्य प्रदेश सरकार के जबरन धर्मांतरण को लेकर कानून बनाने की घोषणा के बाद आया है।
इससे पहले, गिरिराज ने जबरन धर्मांतरण पर कहा था कि यह आज हमारे सामाजिक सौहार्द के लिए कैंसर बन गया है। कई राज्य इसके खिलाफ कानून बना रहे हैं, लिहाजा बिहार को भी इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है।