फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार, सात नए मंत्रियों ने ली शपथ

Thu, 14 Jan 2021 03:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बंगलूरू।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक में बुधवार को 17 महीने पुरानी येदियुरप्पा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। सरकार में सात नए मंत्रियों को शामिल किया गया।

विज्ञापन


राज्यपाल वजुभाई वाला ने राजभवन में आयोजित समारोह में विधायक उमेश कट्टी, एस अंगारा, मुरुगेश निरानी और अरविंद लिंबावली के अलावा एमएलसी आर शंकर, एमटीबी नागराज और सीपी योगेश्वर को मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।  
विज्ञापन


जुलाई, 2019 में बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार है। इससे पहले रविवार को येदियुरप्पा ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की थी। समारोह में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, मंत्रिमंडल के सदस्य, कर्नाटक भाजपा के प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील व अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें