फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक पर हुई CCS की बैठक, सेना ने सरकार को दिया 90 मिनट का वीडियो

Wed, 05 Oct 2016 04:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पीओके में स्थित टेरर लॉन्च पैड्स पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक की विश्वसनीयता पर सवाल उठने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट कमेटी सिक्योरिटी (CCS) के साथ बैठक कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक का 90 मिनट का वीडियो सरकार को सौंप दिया है। यह रक्षा मंत्रालय के पास है। ये वीडियो ड्रोन के जरिए बनाए गए हैं। सीसीएस की मीटिंग में इस बात की चर्चा हुई कि इन सबूतों को सार्वजनिक किया जाए या नहीं।
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो जारी करने है या नहीं, इस पर सीसीएस मीटिंग में फैसला नहीं हो पाया। इस बैठक में प्रधानमंत्री को बताया गया कि करीब 100 आतंकी घुसपैठ की साजिश रच रहे हैं। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में  बताया गया कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की सेना पीओके में स्थित आतंकवादियों के कैंपों और लॉन्चिंग पैड्स की निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बैठक में सरकार को बताया गया कि ठंड का मौसम आते ही कश्मीर और बाकी इलाकों में बर्फ पड़ने लगता है। इस दौरान सीमा की सुरक्षा में तैनात जवानों का मुश्किलों को सामना करना पड़ता है। हालात का फायदा उठाकर पाकिस्तान बड़ी तादाद में आतंकी भारत भेज सकता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें