फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद सकते हैं 4 किलो सोना, गोल्ड बॉन्ड स्कीम में बदलाव को कैबिनेट की मंजूरी

Thu, 27 Jul 2017 11:36 AM IST
amarujala.com, Presented by: विपुल प्रकाश
विज्ञापन
Gold
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने सॉवरेन गोल्‍ड बांड स्‍कीम में सोना खरीदने की लिमिट को बढ़ा दिया है। सालाना निवेश की व्यक्तिगत सीमा बढ़ाकर प्रतिव्यक्ति 4 किलोग्राम कर दिया गया है।अभी तक यह लिमिट 500 ग्राम प्रति वर्ष थी। वहीं ट्रस्‍ट के लिए इस लिमिट को बढ़ाकर 20 किलोग्राम प्रति वर्ष कर‍ दिया गया है। इसके अलावा अन्य नियमों में भी सुधार किया जा रहा है, जिससे इस योजना को खरीदारों के लिए अधिक आकर्षक बनाया जा सके।
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह लिमिट वित्त वर्ष के आधार पर होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने वित्त मंत्रालय को विभिन्न ब्याज दरों के साथ इन बांडों के लागू करने की मंजूरी दे दी। कैबिनेट के इन बदलावों के बाद अब अब संयुक्त हिन्‍दू परिवार भी 4 किलो तक गोल्ड खरीद सकेंगे।

निवेश की इस लिमिट में बैंकों और वित्तीय संस्थानों के पास गिरवी रखे बांड शामिल नहीं होंगे। इस लिमिट में निजी गोल्‍ड को नहीं शामिल किया जाएगा। वित्त मंत्रालय नेशनल स्टाक एक्सचेंज, बंबई शेयर बाजार और डाक विभाग के साथ विचार विमर्श करके इस सुविधा के तौर तरीके को अंतिम रूप देगी। 
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि योजना में कुछ विशेष बदलाव किए गए हैं जिससे इसे अधिक आकर्षक बनाया जा सके, इसके माध्यम से लक्ष्य के अनुसार वित्त जुटाया जा सके और सोने के आयात की वजह से बने आर्थिक दबाव को कम किया जा सके और चालू खाते के घाटे में कमी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें