फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: मणिपुर की छात्रा से दिल्ली में कैब चालक ने की बदसलूकी, दुष्कर्म के इरादे से बंधक बनाया

Mon, 14 Oct 2024 06:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

पांच अक्तूबर रात 11:10 बजे दिल्ली विश्वविद्यालय उत्तरी परिसर के पास पीड़िता अपने आवास से आईएसबीटी जा रही थी। इसके लिए पीड़िता ने कैब बुक की थी। जो कैब चालक उसे लेने आया वह कैब चालक ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाए गए व्यक्ति से अलग था। रास्ते में उसने उसे बंधक बना लिया और दुष्कर्म करने के इरादे से सुनसान जगह पर ले गया, लेकिन वह किसी तरह भागने में सफल रही।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर निवासी डीयू की छात्रा से कैब चालक ने बदसलूकी कर दी। आरोप है कि चालक ने उसे बंधक बना लिया था। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पांच अक्तूबर रात 11:10 बजे दिल्ली विश्वविद्यालय उत्तरी परिसर के पास पीड़िता अपने आवास से आईएसबीटी जा रही थी। इसके लिए पीड़िता ने कैब बुक की थी। जो कैब चालक उसे लेने आया वह कैब चालक ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाए गए व्यक्ति से अलग था। रास्ते में उसने उसे बंधक बना लिया और दुष्कर्म करने के इरादे से सुनसान जगह पर ले गया, लेकिन वह किसी तरह भागने में सफल रही। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसे जमानत दे दी गई है। पीड़िता का आरोप है कि मामले में पुलिस ने हलकी धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता की तरफ से विशेष आयुक्त को भी शिकायत दी गई है।

इससे पहले 2020 में भी राजधानी दिल्ली में मणिपुर की एक छात्रा के साथ शर्मनाक मामला सामने आया था। मुखर्जी नगर इलाके में स्कूटी सवार एक शख्स ने सारी हदें पार करते हुए छात्रा को कोरोना वायरस कहकर उसके मुंह पर पान थूक दिया था। अंधेरा होने की वजह से पीड़िता उसकी स्कूटी का नंबर नहीं देख पाई थी। आरोपी इसका फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मणिपुर की रहने वाली 25 वर्षीय छात्रा विजय नगर, सिंगल स्टोरी स्थित पीजी में कुछ दोस्तों के साथ रहती थी। वह डीयू से पढ़ाई कर रही थी। मार्केट से खरीदारी कर अपने पीजी वापस लौट रही थी। इस बीच जैसे ही छात्रा बच्चा पार्क, सिंगल स्टोरी के पास पहुंची, अचानक स्कूटी सवार करीब 50 साल का शख्स उसके सामने पहुंचा। इससे पहले कि छात्रा कुछ समझ पाती आरोपी ने छात्रा को कोरोना वायरस कहकर उसके मुंह पर पान थूक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें