फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: सोनिया बोलीं- जनता की आवाज दबा रही भाजपा सरकार

Fri, 20 Dec 2019 06:49 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

देशभर में नागरिकता संशोधन कानून पर जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लोगों की आवाज का अनादर और उपेक्षा कर रही है।

विज्ञापन


सरकार विरोधी सुरों को दबाने के लिए सख्ती से सुरक्षा बलों का इस्तेमाल कर रही है। यह लोकतंत्र में पूरी तरह से अस्वीकार्य है। सरकार की कार्रवाई की निंदा करते हुए उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों और लोगों के प्रति अपना समर्थन जताया। 

एक वीडियो संदेश में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि  नागरिकता संशोधन कानून भेदभावपूर्ण है और प्रस्तावित एनआरसी गरीबों को ठेस पहुंचाएंगी। नोटबंदी की तरह लोगों को अपनी नागरिकता साबित करने के लिए लाइनों में लगना होगा। लोगों का डर वास्तविक और जायज है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के गलत फैसलों और नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना लोगों का अधिकार है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि हम आपके मूलभूत अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह लोगों की बात सुने और उनकी चिंताओं को दूर करे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें