फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल हासन ने मद्रास विश्वविद्यालय में सीएए का विरोध कर रहे छात्रों का किया समर्थन

Wed, 18 Dec 2019 06:27 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मद्रास विश्विद्यालय - फोटो : ANI
विज्ञापन
मक्कल नीधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन ने बुधवार को यहां मद्रास विश्वविद्यालय का दौरा किया और संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया।  हालांकि, हासन को मुख्य परिसर में घुसने की अनुमति नहीं दी गई और उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों से विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के पीछे से ही बात की।
विज्ञापन


हासन ने कहा कि वह विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ एकजुटता का भाव दिखाने के लिए गए थे। जब पुलिस से हासन को विश्वविद्यालय परिसर में न घुसने देने पर सवाल किया गया तो एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी को प्रवेश देने या न देने में उनका कोई हाथ नहीं था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई से कहा, “द्वार की चाबियां विश्वविद्यालय अधिकारियों के पास हैं। उनसे जाकर पूछिए।” विश्वविद्यालय अधिकारी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें