फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: इमामों के प्रमुख इलयासी की अपील- शांति से करें विरोध

Fri, 27 Dec 2019 01:40 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Imam Umer Ahmed Ilyasi - फोटो : ANI
विज्ञापन
ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुखिया इमाम उमर अहमद इलयासी ने नागरिकता संशोधन कानून का शांतिपूर्वक विरोध करने की अपील की है। इलयासी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना आपका लोकतांत्रिक हथियार है, लेकिन यह शांतिपूर्ण ढंग से होने चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं सभी नागरिकों से अपील करना चाहता हूं कि शांति बनाए रखनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और हमें शांतिपूर्ण ढंग से ऐसा करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 50 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगा।

बता दें कि ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन से देश भर के करीब पांच लाख इमाम जुड़े हुए हैं। दुनिया भर में इसे इमामों के सबसे बड़े संगठन के तौर पर जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें