Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad at Delhi's Jama Masjid: Till the time,this black law is not withdrawn, the protest will continue. Since afternoon, the protest has been going on peacefully. People from the administration had entered Jama Masjid&lathi-charged people in the day. https://t.co/n8BcEb89cX pic.twitter.com/6rVrd2VcBJ
Telangana: The complaint has been filed by Hyderabad-based advocate Karuna Sagar, associated with the Hindu Sangathan. https://t.co/YkvKn5p0rZ
Assam government: Curfew relaxed for 16 hrs tomorrow from 6 AM to 10 PM in Dibrugarh district. Restriction imposed on all country spirit shops and other establishments retailing liquor has also been relaxed. Sale of liquor will be allowed only from 12 noon to 4 pm.
Madhya Pradesh: Section 144 imposed in 50 districts (total districts 52) of the state. Curfew imposed in four police station limits in Jabalpur
Gujarat government has imposed Section 144 (prohibits assembly of more than 4 people in an area) in Rajkot till 1 January, 2020.
राजकोट में भी धारा 144
गुजरात सरकार ने राजकोट में एक जनवरी तक धारा 144 लगाई। चार से ज्यादा लोगों के एक जगह जमा होने पर पाबंदी। वहीं, असम के डिब्रूगढ़ में शनिवार सुबह 6 बजे रात 10 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। शराब की बिक्री दोपहर 12 से 4 बजे तक ही होगी।
आज दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद जामा मस्जिद के अंदर था और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस बाहर इंतजार करती रही। लेकिन समर्थकों से घिरा होने के कारण पुलिस उस तक पहुंच नहीं सकी और वह निकलने में सफल रहा।
रैपिड एक्शन फोर्स का फ्लैग मार्च
दिल्ली में रैपिड एक्शन फोर्स ने दरियागंज इलाके में फ्लैग मार्च किया। यहां पर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक गाड़ी को आग लगा दी गई थी और पुलिस पर पथराव किया गया था।
यूपी में पांच लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरक्त मुख्य सचिव अवनीश कुमार ने कहा कि प्रदर्शन दौरान हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प. बंगाल की सीएम पर हमला बोलते हुए कहा, हम अपने देश के मामलों में किसी तीसरे पक्ष का दखल नहीं चाहते हैं। पूरी तरह एक घरेलू कानून में उन्होंने (ममता बनर्जी) यूएन के दखल की मांग की। क्या उन्हें भारत की संस्थाओं पर भरोसा नहीं रहा?
सोनिया का संदेश
नागरिकता कानून पर विरोध-प्रदर्शनों के बीच सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां देश विरोधी हैं। ये सरकार जनता की आवाज दबाना चाहती है। लोगों की आवाज सुनना सरकार की जिम्मेदारी है।
प्रदर्शनकारियों ने कार में लगाई आग
दिल्ली के दरियागंज में प्रदर्शनकारियों ने कार में आग लगाई। इन्होंने पुलिस पर पथराव भी किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की। पुलिस ने इनपर लाठीचार्ज भी किया।
इस बीच इंडिया गेट पर भी प्रदर्शनकारी जुटने लगे हैं।
वहीं, कनाट प्लेस के सेंट्रल पार्क में नागरिकता कानून के पक्ष में प्रदर्शन किया गया।
वाहन फूंके, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
यूपी के बहराइच में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज। वहीं, बुलंदशहर में प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगाई।
बुलंदशहर में प्रदर्शनकारियों ने वाहन फूंके
पुणे-नागपुर में प्रदर्शन
पुणे और नागपुर में लोगों ने नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन।
नागपुर में भी प्रदर्शन
गोरखपुर में पत्थरबाजी
यूपी के गोरखपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भिड़ंत। दोनों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य में एनआरसी लागू नहीं होगा।
पश्चिम बंगाल में स्थिति शांतिपूर्ण है और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में शुक्रवार को हिंसा की कोई ताजा घटना होने की सूचना नहीं है। शुक्रवार दोपहर में एक खास समुदाय के धार्मिक जमावड़े को देखते हुए राज्य के कई हिस्सों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शहर के कई पुलिस संभाग में स्थानीय सामुदायिक नेताओं से मुलाकात करेंगे। नागरिकता कानून के खिलाफ राज्य में 13 से 17 दिसंबर के बीच हिंसक प्रदर्शन हुए थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अल्पसंख्यक बहुल पार्क सर्कस क्षेत्र में एनआरसी और सीएए के विरोध में सभा करेंगी। राज्य में पूर्वी रेलवे क्षेत्र में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है। हालांकि कोलकाता से उत्तरी बंगाल और असम जाने वाली ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से बहाल कर दी गई हैं।
केरल के राजस्व मंत्री ई चंद्रशेखरन ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि केरल के कासरगोड निवासी एक पत्रकार को कर्नाटक के मंगलूरू में हिरासत में लिया गया है। मैंने केरल के मुख्य सचिव से कर्नाटक सरकार से संपर्क करने और इस बारे में जांच करने को कहा है।
संभल में पथराव और आगजनी के मामले में कोतवाली संभल में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह इसके वादी हैं। इसमें सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष फिरोज खां. नगर पालिकाध्यक्ष के पति हाजी शकील के अलावा मुशीर खां, ओअजज्म खां, सय्यद असलम, असद अब्दुल्ला, डा. नाजिम, चौधरी नदीम, मुदस्सिर, बिलाल, मुकीम कुरैशी, जिया अशरफ, ईनामुर्रहमान, रशीक अनवर, मुशीर चौधरी, चौधरी अशरफ अली खां नामजद हैं। सैकड़ों की भीड़ अज्ञात में है।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली में दो बड़े विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर एक बजे भीम आर्मी की ओर से जामा मस्जिद गेट नंबर-1 से जंतर-मंतर तक मार्च का आह्वान किया गया है। दूसरी ओर कुछ संगठनों की ओर से शुक्रवार को शाम पांच बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट-7 पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। गुरुवार को पुलिस की ओर से किए गए इंतजाम को शुक्रवार को दोबारा दोहराया जा सकता है।
यूपी पुलिस मुख्यालय ने दावा किया है कि बृहस्पतिवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए 3305 लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर किए गए आपत्तिजनक, भ्रामक पोस्ट, मैसेज के संबंध में प्रदेश में कुल 13 अभियोग पंजीकृत किए गए और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 1786 ट्विटर पोस्ट और 3037 फेसबुक व 38 यूट्यूब पोस्ट को हटाने के लिए सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क किया गया है।
मंगलूरू में हिंसा के पीछे केरल के लोग: गृह मंत्री बोम्मई
कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को दावा किया कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मंगलूरू में हुई हिंसा की घटनाओं के पीछे पड़ोसी राज्य केरल के लोग हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि हिंसा में शामिल लोगों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बोम्मई ने मीडिया कर्मियों से कहा कि जो लोग विरोध प्रदर्शन में भाग लेने केरल से आए थे, उन्होंने ही मंगलूरू में एक पुलिस स्टेशन में आग लगाने की कोशिश की और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस वजह से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।