फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बोले- नफरत के पीछे छिप रहे हैं मोदी-शाह, 'राजस्थान में नहीं लागू होगा CAA और NRC'

Sun, 22 Dec 2019 07:04 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं आज कानून के पक्ष में भी लोग सड़क पर उतर गए हैं। महाराष्ट्र, गुरुग्राम, बंगलूरू समेत पूरे देश में भाजपा और आरएसएस द्वारा कानून के समर्थन में रैली निकाली जा रही है। यूपी के डीजीपी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता लखनऊ आना चाहते हैं लेकिन हम उन्हें अनुमति नहीं देंगे। उधर प्रदर्शन के दौरान जो नुकसान हुआ उसे लेकर यूपी पुलिस सख्त है और मुआवजे के लिए संपत्तियों के मूल्य का आकलन कर रही है। इस बीच, कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने हिंसा में मारे गए मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे देने का एलान किया है। जानें हर अपडेट्स
विज्ञापन
नागरिकता कानून का विरोध करते लोग - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:01 PM, 22-Dec-2019

कर्नाटक में नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय नारिक रजिस्टर के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए छात्र, मानवाधिकार कार्यकर्ता और अन्य प्रदर्शनकारी बेंगलूरू के टाउन हॉल में इकट्ठा हुए।





 

05:02 PM, 22-Dec-2019

राजस्थान में नहीं लागू होगा CAA और NRC

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में कहा, मैंने इसे खुले दिल से कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) राजस्थान में लागू नहीं होने जा रहा है।
 

 

03:04 PM, 22-Dec-2019

देश को बांटकर नफरत के पीछे छिप रहे हैं मोदी और शाह: राहुल

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह देश के लोगों को बांट रहे हैं तथा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए नफरत के पीछे छिप रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'भारत के प्रिय युवाओं , मोदी और शाह ने आपके भविष्य को बर्बाद कर दिया है। वो नौकरियों की कमी और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर आपके गुस्से का सामना नहीं कर सकते। यही वजह है कि हमारे प्यारे भारत को बांट रहे हैं और नफरत के पीछे छिप रहे हैं। गांधी ने कहा, ' हम हर भारतीय के प्रति स्नेह दिखाकर इनको पराजित कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
03:04 PM, 22-Dec-2019

पाकिस्तान छोड़कर भारत आये हिंदू शरणार्थियों ने नड्डा का सम्मान किया

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर कथित धार्मिक प्रताड़ना के चलते भारत आए हिंदू शरणार्थियों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का स्वागत करते हुए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का रविवार को सम्मान किया। सीएए के समर्थन में इंदौर में भाजपा द्वारा आयोजित "आभार सम्मेलन" में हिंदू शरणार्थियों ने नड्डा का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया।

01:48 PM, 22-Dec-2019

मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता लड़ रहे हैं

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने केरल में नागरिकता कानून के हो रहे विरोध पर कहा, 'यहां कोई विपक्ष नहीं है, दोनों ही विपक्ष हैं। मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता संवैधानिक पदों पर बैठकर (सीएए के खिलाफ) लड़ रहे हैं। वे करदाताओं का पैसा ले रहे हैं और सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह हास्यास्पद है।' 

विज्ञापन
01:06 PM, 22-Dec-2019

सीएए के विरोध में गहलोत के नेतृत्व में निकाला जाएगा शांति मार्च

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीएए के विरोध में रविवार को शांति मार्च का नेतृत्व करेंगे। गहलोत ने शांति मार्च शुरू होने से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संवाददाताओं से कहा कि यह एक मौन और शांतिपूर्ण मार्च होगा। मार्च के दौरान किसी प्रकार के नारे नहीं लगाए जाएंगे और शांति मार्च में भाग लेने वाले लोग तख्तियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लिखे संदेशों के साथ मार्च में शामिल होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने देशवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून को निरस्त करने की मांग की है।

 

12:37 PM, 22-Dec-2019

किसी भारतीय मुसलमान के खिलाफ नहीं है यह कानून

नागरिकता कानून को लेकर नितिन गडकरी ने कहा, 'यह कानून किसी भी भारतीय मुसलमान के खिलाफ नहीं है। यह केवल तीन पड़ोसी देशों के धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने को लेकर है। मैं सभी मुस्लिम भाईयों से अपील करता हूं कि वह इसे कांग्रेस के गलत अभियान के तौर पर देखें। वे केवल आपको वोट मशीन के रूप में देखते हैं। हमने सलमा आगा और अदनान सामी को नागरिकता दी। मैं दावा कर सकता हूं कि यह कानून मुसलमानों के खिलाफ नहीं है।'

11:46 AM, 22-Dec-2019

कर्फ्यू में दी गई ढील

मंगलूरू में आज शाम छह बजे तक के लिए जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील दी है। हालांकि धारा 144 जारी रहेगी। यानी एक स्थान पर चार से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर मनाही जारी है।

11:46 AM, 22-Dec-2019

भाजपा एवं जमीयत उलेमा-ए-हिंद करेंगे रैली

जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बंगाल इकाई रविवार दोपहर रानी रश्मोमी मार्ग पर एक रैली निकालेगी। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। राज्य भाजपा इकाई भी संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में राज्य के कई हिस्सों में रैली और मार्च निकालेगी।

 

11:46 AM, 22-Dec-2019

सीएए प्रदर्शन: बंगाल में स्थिति शांतिपूर्ण

पश्चिम बंगाल में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन में मचे बवाल के बाद रविवार सुबह स्थिति शांतिपूर्ण रही। शहर के किसी हिस्से से हिंसा की अभी तक कोई खबर नहीं है। सूत्रों के अनुसार पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है।

11:44 AM, 22-Dec-2019

अल्पसंख्यक आयोग बनाएगा हेल्प डेस्क

देश के कई हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर 'शंकाओं को दूर करने' एवं सुझाव मांगने के लिए एक हेल्प डेस्क बनाने का फैसला किया है। आयोग के अध्यक्ष सैयद गयुरुल हसन रिजवी के मुताबिक यह हेल्प डेस्क सोमवार से संचालित जो जाएगा। लोग टोल फ्री नंबर: 1800 110 088 और ई-मेल: chairman-ncm@nic.in के माध्यम से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं या अपना सुझाव दे सकते हैं।

11:43 AM, 22-Dec-2019

टीएमसी नेताओं को अनुमति नहीं

यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने बताया है कि हमें पता चला है कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ राजनीतिक नेता लखनऊ आना चाहते हैं। हम उन्हें इसके लिए अनुमति नहीं देंगे, क्योंकि क्षेत्र में धारा 144 लागू है। यह माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना सकता है।

11:43 AM, 22-Dec-2019

मुआवजे के लिए संपत्तियों के मूल्य का आकलन शुरू

लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि जिन इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए, वहां कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार नुकसान पहुंचाने वालों को इसका उत्तरदायी माना जाता है। फिलहाल एडीएम के अधीन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। सात दिनों का नोटिस देने के बाद, मुआवजे के लिए संपत्तियों के मूल्य का आकलन किया जाएगा।

11:38 AM, 22-Dec-2019

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देंगे येदियुरप्पा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने घोषणा की है कि वह 19 दिसंबर को नागरिकता कानून के खिलाफ मंगलूरू में हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा में मारे गए मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देंगे।
 

11:38 AM, 22-Dec-2019

नागरिकता कानून के समर्थन में उतरा लोक अधिकार मंच

महाराष्ट्र के नागपुर में लोक अधिकार मंच, भाजपा, आरएसएस और अन्य संगठनों ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया।
 

11:31 AM, 22-Dec-2019

राहुल बोले- नफरत के पीछे छिप रहे हैं मोदी-शाह, 'राजस्थान में नहीं लागू होगा CAA और NRC'

जयपुर में बंद रहेगी इंटरनेट सेवा

जयपुर के कमिश्नरेट की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि रविवार को राज्य में कानून व्यवस्था को देखते हुए सुबह छह बजे से रात के आठ बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। जयपुर मेट्रो द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रविवार को जयपुर मेट्रो की सेवा सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक के लिए बंद रहेंगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें