फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोगोई का सरकार पर तंज, कहा- भाजपा अवैध प्रवासियों का पता कर क्यों नहीं कर रही निर्वासित, किसने रोका

Fri, 27 Dec 2019 02:49 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तरुण गोगोई - फोटो : ANI
विज्ञापन

नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच लगातार आर-पार की लड़ाई हो रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाषण, सोशल मीडिया हर जगह नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा है कि भाजपा का आरोप है कि अवैध प्रवासियों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। लेकिन आप पता लगाकार उन्हें निर्वासित क्यों नहीं करते हैं?

विज्ञापन



कांग्रेस नेता ने कहा कि उनका (भाजपा) का आरोप है कि अवैध प्रवासियों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। ठीक है, फिर आप उनका पता क्यों नहीं लगाते हैं और उन्हें निर्वासित क्यों नहीं करते हैं? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों ने वादा किया कि अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया जाएगा। आपने पहचान क्यों नहीं की? आपको किसने रोका है?

इससे पहले भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता तरुण गोगोई के पुराने ट्वीट को दिखाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। असम के पूर्व सीएम गोगोई के जुलाई 2018 में किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए अमित मालवीय ने लिखा कि तरुण गोगोई अभी भी कांग्रेस में हैं, सोनिया गांधी के करीबी हैं। क्या कांग्रेस उन्हें त्याग देगी?
विज्ञापन


अमित मालवीय ने जिस ट्वीट को साझा किया है, उसमें तरुण गोगोई ने लिखा है, 'एनआरसी मेरे दिमाग की उपज थी। राज्य में इस तरह की कोई मांग नहीं थी, ना ही अमस अकॉर्ड में इस तरह का वादा किया गया था। कांग्रेस शासन के दौरान इस तरह की बात सामने आई थी कि काफी लोगों को वोटिंग का अधिकार दिया गया है, इसलिए एनआरसी को लाया गया। 


गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा पूरे देश में एनआरसी लागू करके देश को धर्म के आधार पर बांटना चाहती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें