फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: गढ़चिरौली में नक्सली मुठभेड़ में इंस्पेक्टर का बलिदान, CM ने परिवार को दी 2 करोड़ वित्तीय सहायता

Wed, 12 Feb 2025 01:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली

सार

गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि मृतक इंस्पेक्टर की पहचान 39 वर्षीय महेश कवडू नागुलवार के रूप में हुई है, जो गढ़चिरौली के निवासी थे और स्पेशल ऑपरेशन स्क्वॉड से जुड़े थे। पुलिस ने बताया कि नागुलवार का अंतिम संस्कार बुधवार को गढ़चिरौली में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। 
विज्ञापन
इंस्पेक्टर महेश कवडू नागुलवार और सीएम देवेंद्र फडणवीस - फोटो : X@@Dev_Fadnavis and ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए सी-60 कमांडो यूनिट के इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। बता दें कि सी-60 महाराष्ट्र पुलिस की एक विशेष कमांडो इकाई है जो नक्सलियों से लड़ती है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक इंस्पेक्टर की पहचान 39 वर्षीय महेश कवडू नागुलवार के रूप में हुई है, जो गढ़चिरौली के निवासी थे और स्पेशल ऑपरेशन स्क्वॉड से जुड़े थे। पुलिस ने बताया कि नागुलवार का अंतिम संस्कार बुधवार को गढ़चिरौली में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। 

नागुलवार को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया
गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे सीएम फडणवीस ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान सी-60 कमांडो यूनिट के जवानों ने भामरागढ़ तालुका के फुलनार वन क्षेत्र में माओवादी शिविर को सफलतापूर्वक नष्ट किया। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान नागुलवार को गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत हेलीकॉप्टर से गढ़चिरौली के जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर का बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा: सीएम
मुख्यमंत्री ने बताया कि तमाम कोशिशों के बावजूद नागुलवार अपनी चोटों के कारण बच नहीं सके और बलिदान हो गए। उन्होंने कहा, 'नक्सल मुक्त भारत के अभियान में इंस्पेक्टर नागुलवार का बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा।' सीएम ने नागुलवार के परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और उनके लिए दो करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। 

सीएम फडणवीस ने कहा, 'राष्ट्र एक साहसी अधिकारी के निधन पर शोक व्यक्त करता है, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका बलिदान राष्ट्र की स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा, क्योंकि यह उग्रवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा।'

सोमवार सुबह शुरू हुई नक्सलियों के साथ मुठभेड़
इससे पहले, गढ़चिरौली पुलिस ने एक विज्ञप्ति जारी की, जिसमें बताया कि मुठभेड़ सोमवार को शुरू हुई थी। सीआरपीएफ की कई इकाइयों को खुफिया सूचना मिली थी कि दिरांगी और फुलनार गांवों के बीच नक्सलियों ने शिविर स्थापित किया है, जिसके बाद सीआरपीएफ की 18 सी-60 इकाइयों और दो क्यूएटी इकाइयों द्वारा अभियान चलाया गया।

पूरे दिन जारी रही गोलीबारी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'मंगलवार सुबह पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, जिसके बाद नक्सलियों के साथ गोलीबारी शुरू हो गई, जो पूरे दिन जारी रही। संयुक्त टीम ने नक्सली शिविर को नष्ट कर कई सामान जब्त किए।'
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें