विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2024
- फोटो : PTI
भारत के 13 सबसे प्रदूषित शहर
- फोटो : PTI
वहीं देश के 13 सबसे प्रदूषित शहरों की बात करें तो, इसमें असम का एक शहर, पंजाब का एक शहर, राजधानी दिल्ली के दो शहर, हरियाणा के दो शहर, राजस्थान के तीन शहर और उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा चार शहर शामिल हैं।
भारत के 13 सबसे प्रदूषित शहर
- बर्नीहाट (असम)
- दिल्ली
- मुल्लांपुर (पंजाब)
- फरीदाबाद (हरियाणा)
- लोनी (उत्तर प्रदेश)
- नई दिल्ली
- गुरुग्राम (हरियाणा)
- गंगानगर (राजस्थान)
- ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)
- भिवाड़ी (राजस्थान)
- मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)
- हनुमानगढ़ (राजस्थान)
- नोएडा (उत्तर प्रदेश)
भारत में पीएम 2.5 का औसत स्तर
- फोटो : PTI
प्रदूषण से सेहत को बड़ा खतरा
पीएम 2.5 के अत्यधिक स्तर से सांस संबंधी बीमारियां, हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। वहीं लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ स्टडी के अनुसार, 2009 से 2019 के बीच हर साल भारत में करीब 15 लाख मौतें लंबी समय तक पीएम 2.5 प्रदूषण के संपर्क में रहने से हुईं। जबकि, वायु प्रदूषण के कारण भारत में औसत जीवन प्रत्याशा 5.2 साल घट रही है। वहीं डब्ल्यूएचओ की पूर्व वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाहकार सौम्या स्वामीनाथन के अनुसार, भारत ने वायु गुणवत्ता डेटा जुटाने में प्रगति की है, लेकिन ठोस कार्रवाई की जरूरत है।