फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल शुरू होने से पहले लखनऊ को लगा झटका, पहले चरण से बाहर रह सकते हैं मयंक यादव; जानें कारण

Tue, 11 Mar 2025 09:21 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मयंक कब तक वापसी कर पाएंगे इसकी समयसीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो अगर वह फिटनेस के दिशानिर्देश को पूरा करने में सफल रहे तो आईपीएल 2025 के दूसरे चरण में लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
विज्ञापन
मयंक यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले लखनऊ सुपरजाएंट्स को झटका लगा है। उसके तेज गेंदबाज मयंक यादव टूर्नामेंट के पहले चरण से बाहर रह सकते हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, मयंक अबतक चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं। पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने के बाद उन्हें पीठ में चोट लग गई थी। वह बंगलुरू में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे और उन्होंने हाल ही में गेंदबाजी शुरू की थी। 
विज्ञापन

मयंक की वापसी की समयसीमा तय नहीं 
मयंक कब तक वापसी कर पाएंगे इसकी समयसीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो अगर वह फिटनेस के दिशानिर्देश को पूरा करने में सफल रहे तो आईपीएल 2025 के दूसरे चरण में लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। पिछले कुछ महीनों से मयंक लगातार चोट से जूझ रहे हैं। मयंक ने पिछले आईपीएल सीजन 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सुर्खियां बटोरी थी। 

पिछले सीजन बटोरी थी सुर्खियां 
मयंक 2023 सीजन में चोट के कारण बाहर रहे थे, लेकिन उन्होंने पिछले सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू मैच में ही तीन विकेट झटके थे। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अगले मैच में भी उन्होंने तीन विकेट लिए जिससे लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। हालांकि, उनका अभियान सिर्फ चार मैचों तक ही सीमित रहा क्योंकि साइड स्ट्रेन के कारण वह आगे नहीं खेल सके। पिछले सीजन ज्यादातर समय बाहर रहने के बावजूद लखनऊ फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताया और मेगा नीलामी से पहले मयंक को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया। 

लखनऊ सुपरजाएंट्स के क्रिकेट निदेशक बनाए गए जहीर खान ने कहा था कि जब मयंक पूरी तरह फिटनेस हासिल कर लेंगे तब टीम उनके साथ कड़ी मेहनत करेगी। जहीर ने कहा, जहां तक हम मयंक के आईपीएल 2025 में उपलब्धता को देख रहे हैं, हम चाहते हैं कि वह 100 नहीं बल्कि 150 प्रतिशत फिट हों। हम उन्हें उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन

दिल्ली के खिलाफ अभियान शुरू करेगा लखनऊ 
लखनऊ सुपरजाएंट्स आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजसेखरा रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगी। टीम इस बार नए कप्तान ऋषभ पंत की अगुआई में खेलने उतरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें