फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक की 15 सीटों पर 5 दिसंबर को होंगे उपचुनाव 

Sat, 28 Sep 2019 06:41 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने कर्नाटक की 15 सीटों पर होने वाले उपचुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने कहा कि सभी 15 सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा। वहीं चार दिनों बाद यानी 9 दिसंबर को नतीजों का एलान होगा। 
विज्ञापन


मालूम हो कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में बृहस्पतिवार को बताया था कि वह कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को टाल रहा है। जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष 17 विधायकों की खुद को अयोग्य ठहराए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका लंबित है। इस पर 22 अक्तूबर को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें