फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Bypolls: भाजपा ने जारी की सूची, चार राज्यों की पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान

Thu, 19 Mar 2026 09:50 AM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

भाजपा ने उपचुनाव के लिए पांच विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। भाजपा ने गोवा, कर्नाटक, नगालैंड, त्रिपुरा की सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है और अभी भी महाराष्ट्र और गुजरात के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी है। 
विज्ञापन
भाजपा ने उपचुनाव के लिए पांच सीटों पर उतारे उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने गुरुवार को गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। ये उपचुनाव 9 अप्रैल को होने हैं। पार्टी ने गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नगालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचियर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जाहर चक्रवर्ती को मैदान में उतारा है। भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, वीरभद्रय्या चारंतिमठ, कर्नाटक की बागलकोट सीट से चुनाव लड़ेंगे, और इसी राज्य की दावणगेरे दक्षिण सीट से श्रीनिवास टी दासकरियप्पा चुनावी मुकाबले में उतरेंगे।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने 15 मार्च को की थी उपचुनाव की घोषणा
चुनाव आयोग ने बीती 15 मार्च को छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की घोषणा की थी। जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें गोवा में पोंडा, गुजरात में उमरेठ, कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, महाराष्ट्र में राहुरी और बारामती, नागालैंड में कोरिडांग और त्रिपुरा में धर्मनगर सीट शामिल हैं। इन सीटों पर मौजूदा विधायकों के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं।



अजित पवार के निधन से खाली हुई बारामती सीट
गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनावों के लिए अधिसूचना 16 मार्च को जारी हुई और मतदान 9 अप्रैल को होगा। गुजरात और महाराष्ट्र में उपचुनावों के लिए अधिसूचना 30 मार्च को जारी की जाएगी, और मतदान 23 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट खाली हो गई थी। वहीं, अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट भाजपा विधायक शिवाजीराव कार्डिले के निधन के बाद खाली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी महाराष्ट्र की दोनों सीटों और गुजरात की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों के नामों का एलान होना बाकी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें