जींद में मिली जीत से भाजपा उत्साहित
जींद उपचुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा काफी उत्साहित है। भाजपा के कृष्ण मिड्ढा, कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला और जजपा के दिग्विजय चौटाला के बीच कांटे की टक्कर रही। नतीजा सभी के सामने है, बीजेपी को भारी मतों से बड़ी जीत हासिल हुई। यहां 8 जनवरी को मतदान हुआ था। 21 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी।
इनेलो के विधायक हरि चंद मिड्ढा की मृत्यु के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी। उनके पुत्र कृष्ण मिड्ढा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए और उम्मीदवार बने। कांग्रेस ने अपने मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को उम्मीदवार बनाया। इनेलो ने उमेद सिंह रेढू को अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि जजपा ने सांसद दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला को अपना उम्मीदवार बनाया था।
कांग्रेस पर लोगों के विश्वास की जीत: सचिन पायलट
रामगढ़ सीट पर मिली जीत के बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि यह कांग्रेस में लोगों के विश्वास की जीत है। पायलट ने कहा कि राजस्थान की जनता ने एक बार फिर से कांग्रेस पर विश्वास जताया है।
सरकार गठन के बाद यह पहला चुनाव था। परिणाम से स्पष्ट है कि भाजपा ने अपना जनाधार खो दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनावों में समुदायों, धर्मों और मतों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की लेकिन वह विफल रही।