फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bye Elections: लोकसभा-विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दो राज्यों में घोषित किए उम्मीदवार, जानें

Thu, 17 Oct 2024 03:10 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
उपचुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कांग्रेस ने आगामी उपचुनाव के मद्देनजर दो राज्यों में टिकटों का बंटवारा कर दिया है। पार्टी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए रवींद्र वसंतराव चव्हाण को टिकट दिया है। वहीं, मेघालय की विधानसभा उपचुनाव में जाने वाली गांबेगरे सीट से जिंगजांग एम मारक को उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन


नांदेड़ लोकसभा सीट पर क्यों हो रहा उपचुनाव?
देश में जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें एक सीट नांदेड़ की है। महाराष्ट्र की यह सीट कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन से रिक्त हुई है। गौरतलब है कि इस सीट पर उनके बेटे को ही टिकट दिया गया है। 

गांबेगरे विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वजह क्या?
कांग्रेस विधायक सलेंग ए संगमा के सांसद बनने के कारण मेघालय की गांबेगरे सीट खाली हुई है। अब इस सीट पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है।

14 राज्यों की दो लोकसभा-48 विधानसभा सीटों पर होने हैं चुनाव
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दिया है। इसके साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें