फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आपके हाथ में आएगा 200 रुपये का नोट, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दिया ग्रीन सिग्नल

Wed, 23 Aug 2017 01:42 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
200 rupee note - फोटो : social media viral note
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद आए 500 और 2000 रुपए के नए नोट के बाद अब सरकार 200 रुपए का नया नोट ला रही है। आरबीआई ने इसकी छपाई के लिए निर्देश जारी कर दिए हैें। इससे लोगों को पैसे के लेन-देन में सहायता मिलेगी। 
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कुछ हफ्तों पहले ही इसकी छपाई के ऑर्डर दिए हैं। इन नोटों की छपाई सरकार की देखरेख में की जा रही है। यह कदम ट्रांजैक्शंस को आसान बनाने के लिए उठाया गया है।  इसके साथ ही नोट के सिक्युरिटी फीचर्स की टेस्टिंग भी की जा रही है। इस 200 रुपये के नोट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  Its official: RBI to soon unveil new Rs. 200 notes, printing order placed

Read @ANI_news story -> https://t.co/Ta1uAKukGX pic.twitter.com/BCueCGEFty — ANI Digital (@ani_digital) 4 July 2017

बता दें कि एसबीआई की चीफ ने बताया था कि '200 रुपए के नोटों के मार्केट में आ जाने से लेन-देन में आसानी होगी।'  पिछले साल 8 नवंबर को सरकार ने नोटबंदी की घोषणा की थी। सरकार की ओर से 500 और 1000 के नोटों की मान्यता को खत्म कर 500 और 2 हजार के नए नोटों को प्रचलन में लाया गया था। हालांकि अभी आरबीआई की तरफ से 200 रुपए के नए नोटों के बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें