फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी की कमी है तो भी करें ताज का दीदार, ई-पेमेंट के जरिए खरीदें टिकट

Wed, 14 Dec 2016 02:50 AM IST
अमित कुलश्रेष्ठ/ अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दीदार ए ताज का सपना है तो नोटबंदी में नगदी की किल्लत के कारण इसे टालिए मत। जयपुर या दिल्ली या देश के अन्य किसी शहर से ताजमहल के शहर में नोटबंदी के बाद न केवल घूमा जा सकता है, बल्कि कई दिनों तक प्रवास भी किया जा सकता है। आगरा का पर्यटन उद्योग नोटबंदी के बाद तेजी से ई-पेमेंट का रुख कर रहा है।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद ताजमहल के आसपास की दुकानों, शोरूम, रेस्टोरेंट, एंपोरियम में स्वाइप मशीन की मांग तेजी से बढ़ी है। दरअसल, नगदी के संकट का ताजमहल पर सैलानियों की संख्या पर असर पड़ा। उसे देखते हुए टूर आपरेटरों ने पूरी तरह से कैशलेस विजिट कराने के पैकेज भी तैयार किए हैं। जेब में नगदी के बिना ही ताजमहल का दीदार करने को आपरेटर प्रमोट कर रहे हैं। दरअसल ऐसा है भी। 

ताजमहल का प्रवेश टिकट ऑनलाइन तो है ही, पूर्वी और पश्चिमी गेट पर स्वाइप मशीन लग जाने से क्रेडिट-डेबिट कार्ड से टिकट खरीदा जा सकता है। वहीं, आगरा आने के लिए आईआरसीटीसी से ट्रेन की बुकिंग भी कराई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानियों के लिए लगाई गई हैं स्वाइप मशीनें

swipe machine
होटल और रेस्टोरेंट के साथ कैब भी ट्रेवल वेबसाइट बुक कर रही हैं। बाकी सुविधाओं के उपयोग के लिए पेटीएम और डेबिट कार्ड की सुविधा है। हाल के 15 दिनों में अकेले ताजमहल के पास 7 हजार से ज्यादा स्वाइप मशीन की डिमांड बैंकों से की गई है।

नोटबंदी के बाद ताजमहल पर सैलानियों को टिकट खरीदने में दिक्कत न हो, इसलिए स्वाइप मशीनें लगाई गई हैं। जल्द ही अन्य स्मारकों का टिकट ऑनलाइन और स्वाइप मशीन के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।

अभी केवल ताजमहल पर ही स्वाइप मशीन और इंटरनेट से टिकट मिल पा रहा है। पूरी तरह से कैशलेस टूरिज्म में अभी वक्त लगेगा। टूर आपरेटर, होटल, रेस्तरां कार्ड से पेमेंट ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें