फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: जीएसटी कारोबारियों को मिलेगा दुर्घटना बीमा का लाभ, सरलता से कर्ज सुविधा

Mon, 24 Apr 2023 06:20 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय वित्तीय सेवा विभाग के साथ मिलकर इसके लिए काम कर रहा है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा, इस नीति में सस्ते कर्ज, खुदरा कारोबार के आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
GST - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) में पंजीकृत कारोबारियों को दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। सरकार जल्द इसके लिए राष्ट्रीय खुदरा कारोबार नीति की घोषणा कर सकती है। प्रस्तावित नीति से व्यापारियों को बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध होगा। साथ ही, वे अधिक कर्ज ले सकेंगे। 
विज्ञापन


वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय वित्तीय सेवा विभाग के साथ मिलकर इसके लिए काम कर रहा है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा, इस नीति में सस्ते कर्ज, खुदरा कारोबार के आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण पर ध्यान दिया जाएगा। वितरण चेन के लिए कौशल विकास और श्रम उत्पादकता में सुधार व एक प्रभावी परामर्श और शिकायत निपटान तंत्र का प्रावधान भी हो सकता है। 

सिंगल विंडो मंजूरी की सुविधा 
अधिकारी ने कहा, प्रस्तावित नीति के तहत एक केंद्रीकृत और कंप्यूटरीकृत निरीक्षण प्रणाली के अलावा व्यापारियों के लिए सिंगल विंडो मंजूरी सिस्टम विकसित किया जा सकता है। भारत वैश्विक स्तर पर रिटेल क्षेत्र में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा गंतव्य है। जीएसटी से अब हर माह औसतन 1.40 लाख करोड़ रुपये का संग्रह हो रहा है। हालांकि, यह अब भी आबादी और कारोबार के लिहाज से कम है। केवल 1.40 करोड़ लोग ही जीएसटी में पंजीकृत हैं। साथ ही, पिछले वित्त वर्ष में 1.01 लाख करोड़ की चोरी भी पकड़ी गई थी। ऐसे में सरकार चोरी को रोकने, जीएसटी संग्रह को बढ़ाने के लिए तमाम उपाय कर रही है।
विज्ञापन


सन फार्मा, हेटेरो ने अमेरिकी बाजार से वापस मंगवाईं दवाएं 
दवा निर्माता कंपनियों सन फार्मा और हेटेरो ने विनिर्माण मुद्दों को लेकर अमेरिकी बाजार से अपने उत्पादों को वापस मंगाया है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने यह जानकारी दी है।
अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक की हाल की रिपोर्ट के अनुसार,  सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज की अमेरिकी शाखा तीव्र हाईपोटेंशन वाले वयस्क रोगियों में रक्तचाप बढ़ाने वाली जेनेरिक दवा को वापस ले रही है। न्यूजर्सी प्रिंसटन स्थित सन फार्मास्युटिकल इंक ने ‘विफल अशुद्धता’ के लिए नोरेपीनेफ्राइन बिटार्ट्रेट इंजेक्शन की 16,450 शीशी को 29 मार्च को वापस मंगाया है। वहीं, हेटेरो यूएसए इंक पैंटोप्राजोल सोडियम रिलीज टैबलेट की 2,352 बोतलें वापस ले रही है। कंपनी ने वापसी की प्रकि्रया 14 मार्च को शुरू की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें