फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइट के खाने में निकला कॉकरोच, यात्री बीमार

Thu, 07 Jul 2016 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : mid day
विज्ञापन
जेट एयरवेज के खाने में एक यात्री ने कॉकरोच होने की शिकायत की है। खाना खाने के बाद यात्री के पेट में दर्द हुआ और वो बीमार पड़ गया। आपको बता दें कि बिरजू साला नाम के बिजनेसमैन ने शिकायत की है कि नाश्‍ते में उसे पराठा, चना मसाला और तमाम तरह के फल दिए गए थे,
विज्ञापन


लेकिन जैसे ही बिरजू ने पराठे की बाइट खाई तो उनकी नजर चना मसाला पर पड़ी, उसमें कॉकरोच तैर रहा था। शाकाहारी खाने के शौकीन बिरजू का गुस्‍सा सातवें आसमान पर था। बिरजू साला ने कहा कि, 'जब मैंने नाश्‍ते में कॉकरोच देखा तो दंग रह गया कि जेट एयरवेज कैसे लापरवाही कर सकता है।' बिरजू ने कहा कि उनके शिकायत करने पर नाश्‍ता तो बदल दिया गया, लेकिन यह गैरजिम्‍मेदराना काम है। बिरजू ने कहा कि जैसे ही मैं घर पहुंचा तो मेरे पेट में जबरदस्‍त दर्द हुआ।

पैडर रोड निवासी और बिजनेसमैन बिरजू साला मुंबई से राजकोट के लिए जेट एयरवेज से सफर कर रहे थे। बिरजू ने ई-मेल के जरिए जेट एयरवेज से शिकायत की है। हालांकि जेट एयरवेज ने घटना के बाद यात्रियों से माफी मांग ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें