कर्नाटक के हुबली में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां लक्ष्मेश्वर से हुबली जा रही एक बस पलट गई। इस घटना में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य लोग घायल हो गए। धारवाड़ के एसपी लोकेश जगलसारी ने इस घटना की जानकारी दी है।
धारवाड़ के एसपी लोकेश जगलसारी ने बस पलटने की इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बस लक्ष्मेश्वर से हुबली जा रही थी। जो हुबली के शेरेवाड़ गांव के पास पलट गई। हादसे में घायल हुए लोगों को किम्स हुबली ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के संबंध में हुबली थाने में मामला दर्ज किया गया है। जांच और कार्रवाई की जा रही है।