महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में बुधवार तड़के एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि, 34 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के कोंडईबारी घाट में तड़के सवा तीन बजे उस समय हुई जब यह बस मलकापुर से सूरत जा रही थी।