फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर की सूझबूझ से बची 51 की जानें, मिलेगा वीरता पुरस्कार!

Tue, 11 Jul 2017 05:21 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
BUS DRIVER
विज्ञापन
सोमवार रात को कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि पुलिस समेत 32 लोग घायल हो गए। हमले के वक्त करीब 60 अमरनाथ यात्री बस के अंदर बैठे थे। बस ड्राइवर सलीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर बस को तेज गति से भगाया और सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
He told me that he did not stop there when terrorists fired, only looked for a safer spot for pilgrims:Javed,Cousin of Saleem #AmarnathYatra pic.twitter.com/GPW0EwBThG — ANI (@ANI_news) July 11, 2017


बस ड्राइवर के भाई जावेद ने बताया कि सलीम ने उन्हें सुबह 9.30 बजे फोन करके फायरिंग के बारे में बताया। सलीम ने अपने भाई से कहा कि जब आतंकी फायरिंग कर रहे थे तब उसने गाड़ी को तेज दौड़ाया जिससे बाकी के यात्रियों की जान बच सके। बस ड्राइवर के भाई जावेद ने यह भी कहा कि सलीम 7 लोगों की जान बचाने में असफल रहा लेकिन उसने 50 से ज्यादा जिंदगियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। उसे अपने भाई पर गर्व है।  
विज्ञापन
Valsad (Gujarat): He couldn't save 7 lives,but managed to move 50 people to a safe place;proud of him:Javed,Cousin of Saleem #AmarnathYatra pic.twitter.com/E1QFgV1kwy — ANI (@ANI_news) July 11, 2017
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें