अमरनाथ यात्रा पहले आतंकियों के हमले के बाद शिवसेना ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। शिवसेना ने सवालिया लहज़े में पूछते हुए कहा कि सरकार ने नोटबंदी के समय आतंकियों की कमर टूटने की बात कही थी, पर यहां तो हमले हो रहे हैं। न ही सर्जिकल स्ट्राइक का असर हो रहा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि आतंकवाद की निंदा बंद करके सरकार आतंकियों को सबक सिखाए।
शिवसेना नेता संजय राउत ने अमरनाथ यात्रा पर हमले को लेकर कहा कि सरकार को अब सिर्फ निंदा वाली मुद्दा से बाहर आ जाना चाहिए। निंदा करने से कुछ नहीं होगा। आतंकवादियों को सबक सिखाने की जरूरत है।
Sirf ninda karne se kuch nahi hoga, aatankwadiyon ko sabak sikhane ki zarurat hai: Sanjay Raut,Shiv Sena #AmarnathTerrorAttack pic.twitter.com/NUbRNKENRN— ANI (@ANI_news) July 11, 2017
संजय राउत ने आगे कहा कि सरकार ने नोटबंदी के समय कहा था कि कश्मीर में आतंकियों पर नोटबंदी का असर पड़ेगा। पर ऐसा नहीं हुआ। न ही आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक कोई असर हुआ है।
Sarkar ne kaha tha notebandi ka asar Kashmir mein aatank pe padega, lekin aisa hua nhi,na surgical strike ka asar hua:Sanjay Raut,Shiv Sena— ANI (@ANI_news) July 11, 2017
गौरतलब है कि सोमवार रात अमरनाथ यात्रियों के बस पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में 7 श्रद्धालुओं की जान गई थी, तो डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल भी हुए हैं। आतंकियों का शिकार बने सभी अमरनाथ यात्री गुजरात के वलसाड के रहने वाले थे।