फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुणे-सोलापुर हाईवे पर बस पलटने से 12 यात्री घायल, अभिनेत्री से धोखाधड़ी के आरोप में दो गिरफ्तार

Tue, 25 Apr 2023 03:12 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
bus accident in pune - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे जिले में सोमवार को एक बस के पलट जाने से 12 यात्री घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा पुणे-सोलापुर हाईवे पर यवत के पास रात 8:30 बजे हुआ। बस मुंबई से तेलंगाना के निजामाबाद जा रही थी।

विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि बस चालक ने एक बाइक सवार को बचाने के लिए ब्रेक लगाया। इसके बाद बस बाईं ओर की तरफ पलट गई। यवत थाने के इंस्पेक्टर हेमंत शेंडगे ने कहा कि बस में कुल 40 लोग सवार थे, जिनमें से 12 को चोटें आईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटा कर सामान्य यातायात बहाल कर दिया गया है।

अभिनेत्री के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में दो गिरफ्तार
उधर, मुंबई पुलिस ने एक अभिनेत्री को हॉलीवुड वेब सीरीज में रोल दिलाने का वादा करके उसे धोखा देने और फिर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह शहर में 'ऑडिशन' के लिए भेजने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के कहने पर 27 वर्षीय अभिनेत्री शारजाह गई, जहां वह बाद में कथित ड्रग्स मामले में पकड़ी गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी रवि बोभाटे और एंथोनी पॉल ने हैदराबाद में रियल एस्टेट सौदों में भारी कमीशन का वादा करके अभिनेता की मां प्रमिला परेरा के साथ भी धोखाधड़ी की थी। मामला तब सामने आया, जब 56 वर्षीय परेरा ने मुंबई पुलिस की अपराध शाखा से शिकायत की कि उनकी बेटी क्रिसन को हॉलीवुड वेब सीरीज में भूमिका देने के बहाने धोखा दिया गया था।
विज्ञापन

स्विमिंग पूल में बुजुर्ग के ऊपर कूदा युवक, मौत 
मुंबई के गोरेगांव में स्वीमिंग पूल में 72 वर्षीय बुजुर्ग पर एक युवक ने ऊंचाई से छलांग लगा दी, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार शाम को गोरेगांव पश्चिम में स्थित ओजोन स्विमिंग पूल में हुई। मृतक की पहचान विष्णु सामंत के रूप में हुई है। उनकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। इसके उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर बुजुर्ग पर कूदने वाले 20 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें