फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में भीषण बस दुर्घटना, सात लोगों की मौके पर मौत, 30 लोग घायल

Sat, 01 Sep 2018 11:42 AM IST
भाषा, कोयंबटूर
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कोयंबटूर में एक बस दुर्घटना में दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना यहां से 150 किलोमीटर दूर सलेम की बाहरी सीमा पर देर रात दो बजे घटी, जब तेज रफ्तार से कृष्णागिरी जा रही बस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी एक मिनी वैन को टक्कर मार दी और फिर सामने से आ रही एक बस से टकरा गई। 

विज्ञापन





उन्होंने बताया कि इससे बस पलट गई और घटना में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। सलेम जिला कलेक्टर रोहिणी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि घायलों को सलेम के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें