फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरस रही ‘आग’, तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, 46 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान

Thu, 30 May 2019 02:24 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गर्मी का असर (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेजार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लू के प्रकोप को देखते हुए अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के चुरू में इस मौसम का सबसे ज्यादा 47.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तेलंगाना के रामागुंडम में मंगलवार को तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने बुधवार को येलो अलर्ट जारी करने के साथ अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। यहां अगले 48 से 72 घंटों में तापमान के 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली में तापमान 43.1 डिग्री  सेल्सियस रहा। इसके अलावा राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, हरियाणा, पंजाब और बुंदेलखंड का इलाका जबर्दस्त लू की चपेट में है। 

ज्यादातर जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से आ रही गर्म हवा ने मध्य प्रदेश में गर्मी और बढ़ा दी है। ये हालात अगले कुछ दिनों तक बने रहेंगे। राज्य में खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां का तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया।

क्या है ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन

मौसम विभाग हर मौसम में लोगों को सचेत करने के लिए चुनिंदा रंगों का अलर्ट जारी करता है। जैसे ग्रीन, येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट। इन अलर्ट के खास मायने हैं। येलो अलर्ट का अर्थ है कि लोग मौसम के बारे में अपडेट रहें या उस पर नजर बनाए रखें। ऑरेंज अलर्ट का अर्थ विषम परिस्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश और रेड अलर्ट का मतलब है हालात खराब हैं और बचाव के सभी जरूरी कदम उठाने की चेतावनी दी जाती है। वहीं ग्रीन यानी हरी पट्टी का अर्थ सब कुछ सामान्य है।

लू से अब तक 54 से अधिक की मौत


देशभर में लू और गर्मी से अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना में ही अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं आंध्र प्रदेश में भी भीषण गर्मी से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें