फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुल्ली बाई एप: मामले में दूसरी गिरफ्तारी, इंजीनियरिंग छात्र के बाद मुंबई पुलिस ने एक अन्य को हिरासत में लिया 

Tue, 04 Jan 2022 02:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से हिरासत में लिए गए संदिग्ध की पहचान का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए 21 वर्षीय इंजीनिरिंग छात्र को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस साइबर सेल ने मंगलवार को बुल्ली बाई एप मामले में एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले साइबर सेल ने सोमवार को बेंगलुरु से इंजीनियरिंग के छात्र को हिरासत में लिया था, जिसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने पुलिस को बुल्ली बाई एप के डेवलपर्स के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। मुंबई पुलिस ने अभी तक बेंगलुरु से हिरासत में लिए गए संदिग्ध की पहचान का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग ने सोमवार को मामले में दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम सेल को समन जारी किया था। आयोग ने एक समुदाय की लड़कियों की तस्वीरों को उनकी सहमति के बिना इंटरनेट प्लेटफॉर्म गिटहब पर अपलोड किए जाने और उनकी नीलामी से जुड़ी मीडिया रिर्पोटों का संज्ञान लेते हुए साइबर सेल को तलब किया।  दरअसल लड़कियों की अश्लील तस्वीरों को एक अज्ञात समूह इंटरनेट प्लेटफॉर्म गिटहब का उपयोग करके एक एप पर अपलोड कर रहा है और उन्हें एप पर बुल्ली डील ऑफ द डे के नाम से साझा किया जा रहा है।

आयोग ने पिछले साल 2021 में सामने आए ऐसे ही मामले में लड़कियों की तस्वीरें सुल्ली डील्स नाम से गिटहब एप पर नीलामी के लिए अपलोड करने पर भी प्रकाश डाला है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पिछले साल जुलाई माह में प्राथमिकी दर्ज की थी, परंतु आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आयोग ने इस मामले में दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर चिंता और आश्चर्य व्यक्त किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुल्ली बाई एप के काम करने का तरीका बिल्कुल सुल्ली डील्स की तरह ही है। एप को खोलने पर एक मुस्लिम महिला की तस्वीर बुली बाई के तौर पर सामने आती है। ट्विटर पर अधिक फॉलोवर वाली मुस्लिम महिलाएं जिनमें पत्रकार भी शामिल है, उन्हें चुन कर उनकी तस्वीरें अपलोड की गई हैं। पिछले साल सुल्ली डील्स में मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों के दुरुपयोग के मामले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस ने दो प्राथमिकियां दर्ज की थीं। लेकिन अब तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ‘बुल्ली बाई’ की ही तरह ‘सुल्ली डील्स’ को भी गिटहब प्लेटफार्म पर पेश किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें