फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सीएम के लिए बना बुलेटप्रूफ बाथरूम

Wed, 23 Nov 2016 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
के चंद्रशेखर राव
विज्ञापन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी बुलेटप्रूफ महंगी गाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि बुलेटप्रूफ बाथरूम के लिए चर्चा में हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, हैदराबाद के बेगमपेट में उनका एक लाख स्क्वायर फीट में फैला हुआ नया महलनुमा घर बना है। इसमें चारों तरफ बुलेटप्रूफ शीशे लगे हुए हैं। इसके दो बाथरूम (एक जो मुख्यमंत्री खुद प्रयोग करते हैं और दूसरा जो उनके बेटे केटीआर प्रयोग करते हैं) में हाई क्वालिटी के शीशे लगे हुए हैं। इन दोनों को बनाने में लाखों रुपए लगे हैं।


रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य की खूफिया एजेंसियों ने बुलेटप्रूफ शीशे की सिफारिश की थी। इसके बाद ही इनके नए घर में इस तरह की व्यवस्था की गई है।
 

तैनात रहेंगे 50 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी

के चंद्रशेखर राव
बताया जा रहा है कि केसीआर गुरुवार को इस घर में शिफ्ट हो सकते हैं। वहां 50 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी जो 24 घंटे उनके कैंप ऑफिस और घर की निगरानी करेंगे। इसमें इंटेलिजेंस सिक्युरिटी विंग (आईएसडब्लू) के भी सदस्य रहेंगे, जो कि वीआईपी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। इनका काम 24 घंटे मुख्यमंत्री के घर की निगरानी करना है।

मुख्यमंत्री के इस नए घर में जाने के लिए सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा करने के साथ-साथ अपने फोन को सरेंडर करना होगा। वहीं, घड़ी और दूसरे मेटल ऑब्जेक्ट को भी निकालने होंगे।
विज्ञापन

भद्रकाली देवी को चढ़ाया था मुकुट

के चंद्रशेखर राव
बताते चलें कि के चंद्रशेखर राव ने हाल ही में वारंगल की भद्रकाली देवी को 3.70 करोड़ रुपए का सोने का मुकुट चढ़ाया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे देवी से अलग राज्य के निर्माण के लिए मन्नत मांगे थे। जिसके पूरा होने पर उन्होंने मुकुट भेंट किया। 

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने विशेष रूप से ऑर्डर देकर 11.7 किलोग्राम का मुकुट बनवाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें