फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाला बता भाजपा नेता के ईंट भट्ठे पर डकैती, तीन महिलाओं से गैंगरेप

Thu, 03 Nov 2016 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रबूपुरा
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नंगला कंचन स्थित भाजपा जिला महामंत्री के ईंट भट्ठे पर डकैतों ने तीन महिलाओं से गैंगरेप कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार रात छह हथियारबंद बदमाशों ने ढाई घंटे तक ईंट भट्ठे पर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। मजदूरों को एक झोपड़ी में बंधक बनाकर अधेड़ महिला व उसकी भतीजी समेत तीन महिलाओं से गैंगरेप किया। वहीं, विरोध करने पर पिटाई भी की। बाद में बदमाश 40 हजार रुपये, आभूषण व मोबाइल लूटकर भाग निकले। बुधवार तड़के घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी धर्मेंद्र सिंह, एसपी देहात सुजाता सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नगला कंचन करौली बांगर में भाजपा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी का ईंट भट्ठा है। भट्ठे पर खुर्जा के खीरखानी मोहल्ले के 12 से अधिक परिवार पांच वर्षों से रहकर मजदूरी कर रहे हैं। मंगलवार रात लगभग 12.30 बजे छह बदमाश खुद को पुलिसकर्मी बताकर भट्ठे पर बनी झुग्गियों में सो रहे मजदूरों को जगाने लगे। चेकिंग का हवाला देकर बदमाशों ने पुरुष मजदूरों को एक झोपड़ी में बंधक बना लिया। आरोप है कि इसके बाद बदमाश तीन महिलाओं को झोपड़ी में ले गए और 52 वर्षीय अधेड़ महिला और उसकी 22 वर्षीय भतीजी समेत तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म किया। 

वहीं, एक अन्य गर्भवती महिला से भी दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में 6 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एक घायल महिला का नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस मामले में एसपी देहात, सुजाता सिंह ने बताया, 'घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें