फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप: सलाखों के पीछे पहुंचे तीनों दरिंदे

Mon, 29 Aug 2016 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगौता थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर चलती कार में गैंगरेप करने वाले तीन दरिंदे रविवार को सलाखों के पीछे पहुंच गए। पुलिस ने शनिवार रात तीनों को नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एमएमआर मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने दोबारा मेडिकल की मांग को लेकर शनिवार रात महिला अस्पताल में हंगामा किया। एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा 27 अगस्त 2016 की सुबह 7.30 बजे स्कूल के निकली थी। 

घर से स्कूल की दूरी करीब 1.5 किमी है। स्कूल जाते समय रास्ते में नितिन पुत्र रविंद्र निवासी गांव खालौर हाल निवासी मोहननगर थाना कोतवाली नगर अपने दोस्त ब्रजेश पुत्र प्रकाशचंद और राहुल पुत्र चमन सिंह निवासी मोहननगर सफेद रंग की कार लेकर आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ने अपना जुर्म कबूला

बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने जबरन कार में डाल लिया और नशीला पदार्थ पिलाकर करीब चार घंटे तक रेप किया। हालत बिगड़ती देखकर दोपहर करीब 12 बजे स्याना अड्डा स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी के पास छोड़कर चले गए। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर अपहरण की एफआईआर दर्ज की। बाद में छात्रा के बयानों के आधार पर पुलिस ने गैंगरेप की धारा बढ़ाई। 

पुलिस द्वारा पहले कराए गए मेडिकल से असंतुष्ट परिजनों ने रात में दोबारा मेडिकल कराने की मांग की। इसके बाद भाजपा, कांग्रेस कार्यकताओं ने परिजनों के पक्ष में हंगामा किया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि तीनों आरोपियों को शनिवार रात एमएमआर मॉल के पास से नितिन, ब्रजेश और राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

तीनों ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। तीनों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। एसएसपी ने बताया कि सोमवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें