फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्खा सिंह बन गया हूं, जो सामने आया मार दूंगा

Tue, 23 Aug 2016 05:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सिपाहियों मनोज, चंद्रपाल और मनवीर को गोली मारने के बाद आरोपी सिपाही सौरभ त्यागी पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में बैठ गया था। सूचना पर एसएसपी बुलंदशहर समेत कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। आरोपी सिपाही ने धमकी दी कि अगर कोई अधिकारी उसके सामने आएगा तो वह उसको भी मार देगा। वह मिल्खा सिंह बन गया है। 
विज्ञापन


एसएसपी बुलंदशहर समेत पुलिस अधिकारी एक गाड़ी को बीच में लेकर आरोपी सिपाही से बातचीत करते रहे। आरोपी सिपाही सौरभ ने इसी दौरान अपनी पत्नी और पिता से भी फोन पर बात की। अधिकारी लगातार उसको सरेंडर करने को कहते रहे। लेकिन वह बार-बार कहता रहा कि वह मिल्खा सिंह बन गया है, जो सामने आएगा उसको मार देगा।

करीब 20 मिनट तक चली बातचीत के बाद आरोपी सिपाही ने खुद को गोली मार ली। अफसर जब वहां पहुंचे तो वहां उसकी लाश पड़ी थी। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार ट्रांसफर से परेशान था सौरभ 

यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
पुलिस सूत्रों की मानें तो सिपाही सौरभ बार-बार ट्रांसफर होने से परेशान था। सौरभ का दो साल में तीन बार ट्रांसफर हो चुका था। ट्रांसफर को लेकर उसने अपने साथी सिपाही से भी कई बार कहा था। 
दो दिन पहले ही लौटा था 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सिपाही सौरभ दो दिन पहले ही पुलिस लाइन में आया था। वह छह माह आजमगढ़ पीएसी में ट्रेनिंग सेंटर में तैनात था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसे अगर छुट्टी चाहिए थी तो उन्हें बताना चाहिए था। 

बुलंदशहर शूटआउट में घायल सिपाही मनवीर निवासी अलीगढ़ और चंद्रपाल निवासी अहमदशाहपुर पदड़ा बागपत मेरठ में आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए। डॉक्टरों ने चंद्रपाल के पेट में दो और मनवीर को एक गोली लगना बताया गया। दोनों सिपाहियों की हालत नाजुक बनी है। देर रात एसएसपी जे. रविंदर गौड़ भी अस्पताल में सिपाहियों का हाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें