भारतीय नौसेना के नए प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार
- फोटो : ANI
भारत-आसियान नौसैनिक अभ्यास के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए नौसेना प्रमुख
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार मंगलवार को सिंगापुर के एक प्रमुख नौसैनिक अड्डे पर पहले आसियान-भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई) के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। भारत और सिंगापुर की सह-मेजबानी में हो रहे इस अभ्यास में अन्य आसियान (एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस) देशों के युद्धपोत और कर्मचारी भाग ले रहे हैं। भारतीय नौसेना के दो अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस दिल्ली अभ्यास में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंचे हैं। अभ्यास का बंदरगाह चरण चार मई तक चांगी नौसेना केंद्र में चलेगा, जबकि समुद्री चरण सात से आठ मई तक दक्षिण चीन सागर में आयोजित किया जाएगा। दक्षिण चीन सागर में पिछले कुछ साल से चीन की सैन्य आक्रामकता देखी जा रही है।