पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक इमारत गिरने की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। हादसा बोबाजार में हुआ है।
West Bengal: Building collapses in Kolkata's Bowbazar, many feared trapped, Rescue operations underway.
— ANI (@ANI_news) July 25, 2017
इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे के तुरंत बाद घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि अभी यह भी पता नहीं चल सका है कि इस हादसे में जानमाल का कितना नुकसान हुआ है। वहीं बिल्डिंग के गिरने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल सका है।
कोलकाता के मेयर सोवन चटर्जी ने बताया कि 'मलबे को साफ कर दिया गया है, यह एक रिहायशी इमारत थी जिसका इस्तेमाल भंडार गृह के लिए इस्तेमाल किया जा रहा थी।'